फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शौचालय का पैसा प्रधान और सचिव ने हड़पा

शौचालय का पैसा प्रधान और सचिव ने हड़पा

Wed, 30 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
शौचालय का पैसा प्रधान और सचिव ने हड़पा
शौचालय घोटाले में प्रधान और सचिव पर दर्ज होगा मुकदमा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीडीओ अंकित अग्रवाल ने शौचालय घोटाले में सोँहजनी जाटान के प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए है। जांच में दोनोँ का फर्जीवाडा पकड़े जाने के बाद कार्रवाई की गई है।

मुख्य विकास अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि सोंहजनी जाटान के प्रमोद, प्रीतम, रविंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि ने गांव में अपात्रों के यहां शौचालय निर्माण कराए जाने की शिकायत की थी। डीएम के आदेश पर हुई जांच में गांव में 23 लाभार्थी अपात्र पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि नौ लाभार्थी ऐसे हैं, जिनके यहां पहले से ही शौचालय बने थे। जांच रिपोर्ट आने के बाद ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। अपात्रों को शौचालय का पैसा जारी करने के लिए दोनो बराबर के दोषी हैं। डीपीआरओ केे निर्देशित किया गया है कि वह सरकारी पैसे के दुरुपयोग और धोखाधड़ी में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed