{"_id":"5942dc5f4f1c1be52a8b47e0","slug":"131497554015-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेडख़ानी पर भीड़ ने युवकों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से छेडख़ानी पर भीड़ ने युवकों को पीटा
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़खानी पर भीड़ ने युवकों को पीटा
मुजफ्फरनगर। भोपा पुल से जा रही युवती से छेड़खानी करने वाले दो युवकों को लोगों ने बुरी तरह पीटा। युवती के होमगार्ड की बहन होने के चलते पुलिस ने दोनों को भीड़ से छुड़वाकर बाद में खुद दोनों की मरम्मत की। पुलिस ने दोनों को हिरासत में बैठा रखा है।
सिविल लाइन के भोपा पुल से बृहस्पतिवार शाम युवती जा रही थी। इसी बीच वहां से गुजर रहे दो युवकों ने युवती से सरेराह छेड़ख़ानी करनी शुरू कर दी। युवती होमगार्ड के जवान की बहन है। पहले तो युवती छेड़खानी बर्दाश्त करती रही, लेकिन युवक नहीं माने तो युवती ने शोर मचा दिया। पीड़िता का शोर सुनकर वहां से गुजर रहे लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और सड़क पर ही दोनों की पिटाई करनी शुुरू कर दी। रोड पर हंगामा होते देख वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और कुछ देर के लिए भोपा पुल पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों को भीड़ से छुड़ाया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में बैठा रखा है। मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।