{"_id":"5921e84a4f1c1b2d2c535b58","slug":"125-cases-registered-against-unknown-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से अभद्रता करने वाले 125 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस से अभद्रता करने वाले 125 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 22 May 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
महिला और युवक की मौत के बाद हंगामा करते लोग (फाइल)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार रात सर्कुलर रोड पर रोडवेज बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला, युवक की मौत के मामले में पुलिस सख्त कार्रवाई के मूड में है। सीओ और अन्य पुलिसकर्मियों से की गई बदसलूकी को लेकर अफसर रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी में जुटे हैं। उधर, देर रात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
सिविल लाइन के सर्कुलर रोड पर शनिवार देर रात स्कूटी सवार नई मंडी के कमल जैन और दीपा जैन की स्कूटी में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस जरूरी कार्रवाई कर रही थी, लेकिन तभी लोगों की भीड़ बिफर पड़ी और जिला चिकित्सालय के बाहर जाम लगा दिया।
पीड़ित पक्ष की युवती ने भाजपा विधायक और सीओ सिटी से जमकर बदसलूकी की। भीड़ ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी जमकर दुर्व्यवहार किया। देर रात तक हंगामा होता रहा। हालात यहां तक खराब थे कि केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंडी डॉ. संजीव बालियान को मौके पर आकर लोगों को समझाना पड़ा।
विज्ञापन
पुलिस ने आक्रोश शांत कराने के लिए रात में ही शवों का पोस्टमार्टम कराया था। मामले को लेकर पुलिस में भारी रोष है। अफसरों का मानना है कि इस मामले को जानबूझकर तूल दिया गया है। इसे लेकर पुलिस के दर्जनों लोगों को चिह्नित किया है, जिनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
उधर, सिविल लाइन पुलिस ने नई मंडी निवासी शुद्धात्म जैन की तहरीर पर आरोपी बस चालक सुनील पुत्र अंतरपाल निवासी टबीटा, खतौली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित के अनुसार चालक की लापरवाही के कारण उसकी माता दीपा जैन और चचेरे भाई कमल जैन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने चालक को रेशू विहार फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया है। चालक का कहना है कि बस के ब्रेक फेल हो जाने के चलते दुर्घटना हो गई थी।
बस को पुलिस लाइन में छिपाया
हादसे में महिला तथा युवक की मौत के मामले में पुलिस एहतियातन कदम उठा रही थी। जैसे ही भीड़ ने जिला चिकित्सालय के सामने जाम लगाया और हंगामा काटना शुरू किया, तभी पुलिस को चिंता हुई कि कोई बस में न आग लगा दे। तुरंत की बस को मौके से हटवाकर थाने में खड़ी न कराकर उसे पुलिस लाईन में सबसे पीछे ले जाकर खड़ा किया गया।