फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कर्ज में डूबा कारोबारी संदिग्ध हालात में लापता

कर्ज में डूबा कारोबारी संदिग्ध हालात में लापता

Sun, 31 Mar 2019 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
कर्ज में डूबा कारोबारी संदिग्ध हालात में लापता
कर्ज में डूबा कारोबारी संदिग्ध हालात में लापता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर निवासी एक कारोबारी तीन दिन पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हो गया। एक ओर जहां परिजन कारोबारी की गुमशुदगी को लेकर परेशान हैं, वहीं नगर के व्यापारियों ने भी एसएसपी से मिलकर उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। लापता व्यापारी पर मोटा कर्ज बताया जा रहा है।
शहर क्षेत्र का एक बड़ा कारोबारी 28 मार्च को घर से निकला और संदिग्ध हालात में लापता हो गया। चर्चा है कि कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से जुड़ा उक्त कारोबारी करोड़ों कर्ज में डूबा हुआ था, जिसमें उस पर लगभग रोज ही संबंधित कर्जदारों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। कारोबारी के इस तरह लापता होने से जहां एक ओर उसके परिजन तलाश में जुटे हैं, वहीं जिन लोगों का कारोबारी पर पैसा फंसा हुआ है, वे भी अपने स्तर से उसकी तलाश में जुटे हैं। इसी क्रम में रविवार को कुछ व्यापारी एसएसपी सुधीर कुमार सिंह से मिले और कारोबारी के लापता होने की जानकारी देते हुए उन्हें वस्तु स्थिति से अवगत कराकर कारोबारी की सकुशल बरामदगी की मांग की।
विज्ञापन

एक कारोबारी तीन दिन पूर्व कर चुका है आत्महत्या
मुजफ्फरनगर। शहर निवासी कारोबारी के 28 मार्च को संदिग्ध हालात में लापता होने से उन लोगों की नींद उड़ी हुई है, जिसके उस पर मोटे रुपये बकाया हैं। व्यापार जगत से जुड़े सूत्रों के अनुसार, दरअसल शहर के एक अन्य बड़े व्यापारी ने चार दिन पूर्व ही मोटे कर्ज व बकायादारों के लगातार दबाव बनाए जाने के चलते आगरा पहुंचकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। उक्त व्यापारी पर भी मोटा कर्ज था, जिसके द्वारा आत्महत्या किए जाने से कई बड़े व्यापारी सकते में है। अब शहर के एक ओर बड़े कारोबारी के लापता होने से व्यापार जगत में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed