फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विवाहिता को जहर खिलाकर मायके में फेंका

विवाहिता को जहर खिलाकर मायके में फेंका

Thu, 31 Jan 2019 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता को जहर खिलाकर मायके में फेंका
महिला को जहर खिलाने का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मेरठ के परीक्षितगढ़ निवासी विवाहिता को मारपीट के बाद जहर खिलाकर ससुराल पक्ष उसके सुजड़ू स्थित मायके के निकट फेंककर फरार हो गए। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ू की खेड़ा पट्टी निवासी आसिफ ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन हुमा का निकाह करीब नौ साल पूर्व मेरठ के परीक्षितगढ़ निवासी नदीम से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता का उत्पीड़न करते थे। कई बार दोनों पक्षों में इसे लेकर वार्ता भी हुई। पीड़िता के अनुसार 17 जनवरी को उसका पति नदीम, ननद रुखसाना व सास भूरी ने पहले तो ससुराल में हुमा के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद आरोपियों ने हुमा को जबरन जहर खिला दिया और हालत बिगड़ने पर उसे कार से यहां लाकर गांव सुजड़ू में ईदगाह के निकट फेंककर फरार हो गए। ग्रामीणों ने हुमा को पहचान कर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मायके पक्ष ने उसे ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति नदीम, ननद रुखसाना व सास भूरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed