फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शादी का झांसा देकर युवकों को फंसाने वाले गिरोह की महिला को ग्रामीणों ने पकडा

शादी का झांसा देकर युवकों को फंसाने वाले गिरोह की महिला को ग्रामीणों ने पकडा

Sun, 02 Dec 2018 12:01 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवकों को फंसाने वाले गिरोह की महिला को ग्रामीणों ने पकडा
ग्रामीणों ने महिला को पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। युवकों को शादी का झांसा देकर फंसाने वाले गिरोह की एक महिला को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों ने पुलिस से गिरोह के अन्य लोगों को तलाश करने की मांग की है।

चार दिन पूर्व पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव फलौदा निवासी एक दिव्यांग युवक की एक व्यक्ति ने एक युवती से शादी कराई थी। जो रात में युवक व उसकी माता को नशीला पदार्थ सुंघाकर उन्हें बेहोश कर घर से लाखों रुपयों का सामान लेकर फरार हो गई थी, जिसकी शिकायत पीड़ित परिवार ने पुलिस से कर आरोपी का सुराग लगाकर कार्रवाई की मांग की थी। गांव फलौदा के ग्रामीण उसी दिन से उस महिला की तलाश में लगे हुए थे। ग्रामीणों द्वारा उस गिरोह की एक महिला को शनिवार को एक युवक की शादी कराने के बहाने बुलाकर पुलिस को सौंपकर गिरोह के अन्य लोगों की तलाश करने की मांग की। जहां पर पूछताछ में महिला ने गिरोह की जानकारी देते हुए दिव्यांग युवक की शादी कराने वाले व्यक्ति से फोन पर बात कराई। पुलिस ने बताया कि शादी कराने वाला व्यक्ति उत्तराखंड के हरिद्वार का रहने वाला है, जिसकी तलाश कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed