{"_id":"5bd8a3abbdec22696f008b76","slug":"121540924331-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के अश्लील फोटो खींचकर किए वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती के अश्लील फोटो खींचकर किए वायरल
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
युवक ने युवती की फोटो खींचकर वायरल किए
मुजफ्फरनगर। शहर से सटे गांव निवासी युवक ने पड़ोस में रहने वाले युवती के आपत्तिजनक फोटो खींचकर उन्हें परिचितों को वायरल कर दिया। जानकारी मिलने पर पीड़िता के भाई ने विरोध जताया तो आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर चेन लूट ली। संघर्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने तहरीर देकर बताया कि पड़ोस के ही युवक ने उसकी बहन को प्रेमजाल में फंसाकर मोबाइल से उसके अश्लील फोटो खींच लिए। इसके बाद आरोपी उक्त फोटो को अपने परिचितों को दिखाकर व सोशल मीडिया पर वायरल करने लगा। इसकी जानकारी होने पर सोमवार रात युवती का भाई परिजनों के साथ आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचा था, जहां दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि युवक पक्ष ने युवती के भाई पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल करते हुए उससे चेन भी लूट ली। दो पक्षों में संघर्ष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। युवती के भाई ने घटना की तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।