फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छेड़छाड़ के आरोपियों पर ईख फूंकने का आरोप

छेड़छाड़ के आरोपियों पर ईख फूंकने का आरोप

Mon, 29 Oct 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ के आरोपियों पर ईख फूंकने का आरोप
तहरीर देकर लगाई कार्रवाई की गुहार
विज्ञापन

पुरकाजी। क्षेत्र के एक पूर्व प्रधान ने छेड़छाड़ के आरोपियों पर कार्रवाई की रंजिश में लाखों का ईख फूंक देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब एक पखवाड़े पूर्व कुछ युवकों ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी थी। मामले में छात्रा के परिजनों ने कॉलेज प्रशासन से शिकायत की थी। जिस पर दोनों पक्षों के लोगों की पुलिस की मौजूदगी में पंचायत हुई। पंचायत में आरोपियों के सिर मूंड दिए गए थे। जिसमें पूर्व प्रधान की अहम भूमिका रही थी। इसे लेकर आरोपी छात्र उसी दिन से पूर्व प्रधान से रंजिश रख रहे हैं। पूर्व प्रधान के अनुसार, तीन दिन पूर्व किसी ने उसके खेत में आग लगा दी। जिससे उसका लाखों कीमत का ईख फुंक गई। पीड़ित ने इस संबंध में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, हलका चौकी प्रभारी ओमकार सिंह का कहना कि पूर्व प्रधान की तहरीर आई थी। लेकिन उसमें दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed