फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छेड़खानी व पथराव के आरोपी घर छोड़कर भागे

छेड़खानी व पथराव के आरोपी घर छोड़कर भागे

Sat, 13 Oct 2018 11:54 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
छेड़खानी व पथराव के आरोपी घर छोड़कर भागे
छेड़छाड़ के आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश
विज्ञापन

बुढ़ाना। छेड़खानी और पथराव के मामले में पुलिस प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें दी। आरोपी पुलिस की दबिश के डर से घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

बृहस्पतिवार को बवाना गांव की छात्राओं के साथ छेड़खानी विरोध करने पर उनके भाइयों के साथ मारपीट की घटना में दो नामजद सहित सात अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस को दूसरे समुदाय का विरोध झेलना पड़ा था। इसी मामले को लेकर हुए बवाल में इंस्पेक्टर व उपनिरीक्षक सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हुए थे। उपद्रवियों ने सीओ और इंस्पेक्टर की कारों को भी तोड़ डाला था। इस मामले में पुलिस ने 29 नामजद तथा 70-80 अज्ञात के खिलाफ अपराध पंजीकृत किया था। पुलिस दोनों मुकदमों के 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बाकी सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस की टीमों ने आरोपियों के घरों व उनकी रिश्तेदारियों में दबिश दी है। शनिवार को कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नही चढ़ा। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed