फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शातिर चोर दबोचे, कई चोरियों का खुलासा

शातिर चोर दबोचे, कई चोरियों का खुलासा

Thu, 11 Oct 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
शातिर चोर दबोचे, कई चोरियों का खुलासा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो चोरों को गिरफ्तार किया, जिनसे पूछताछ में कई चोरियों का खुलासा हुआ है। आरोपियों से खालापार में हुई चोरी की ज्वेलरी और बैटरी के साथ ही मदीना कॉलोनी में हुई चोरी का सिलिंडर भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर रात खालापार के 40 फुटा रोड पर चेकिंग के दौरान दो युवकों को शक के आधार पर रोककर पूछताछ की। एसआई जितेंद्र सिंह के अनुसार, पकड़े गए आरोपी किदवईनगर निवासी फहीम और उस्मान हैं, जिनसे पूछताछ में कई चोरियों का खुलासा हुआ। आरोपियों ने विगत 17 जुलाई को खालापार निवासी कल्लो पत्नी नफीस के घर में चोरी के साथ ही सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मदीना कॉलोनी समेत दो घरों से भी चोरी का खुलासा किया। कल्लो के घर से आरोपियों ने लाखों की सोने-चांदी की ज्वेलरी, इन्वर्टर-बैटरी और अन्य सामान चोरी किया था। एसआई के अनुसार, आरोपियों से कल्लो के घर से चोरी की गई ज्वेलरी और बैटरी के साथ ही मदीना कॉलोनी में हुई चोरी का गैस सिलेंडर भी बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed