फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ब्यूटी पॉर्लर संचालिका से सामूहिक दुष्कर्म

ब्यूटी पॉर्लर संचालिका से सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 01 Oct 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
ब्यूटी पॉर्लर संचालिका से सामूहिक दुष्कर्म
दलित युवती से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र के गांव निवासी ब्यूटी पॉर्लर संचालिका को नशीला पदार्थ सुंघाकर दूसरे समुदाय के दो युवकों ने उसे खतौली गंगनहर पटरी मार्ग पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। हैवानियत को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को मंसूरपुर मिल गेट के पास छोड़कर फरार हो गए, जिसके बाद बदहवास पीड़िता ने परिजनों को मोबाइल से घटना की जानकारी दी। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और घटना की मौखिक सूचना दी, जिसके बाद तहरीर लेकर आने की बात कहकर पीड़ित बैरंग लौट गए।

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी दलित युवती मंसूरपुर में ब्यूटी पॉर्लर चलाती है। शाम करीब सात बजे उक्त युवती बदहवासी की हालत में मंसूरपुर मिल गेट के पास मिली, जिसकी सूचना पर गांव से उसके परिजन मौके पर पहुंचे और पीड़िता को लेकर थाने जा पहुंचे। वहां युवती ने मौखिक रूप से बताया कि शाम करीब पांच बजे वह ब्यूटी पॉर्लर बंद कर घर जाने के लिए निकली थी। आरोप लगाया कि मंसूरपुर निवासी दूसरे समुदाय के एक परिचित युवक ने उसे एक दुकान में बुला लिया, जहां उसने उसे धोखे से नशीला पदार्थ सुंघा दिया। युवती के अर्द्धबेहोशी की हालत में होने के बाद आरोपी ने अपने एक अन्य साथी को फोन कर मौके पर बुलाया, जहां से दोनों युवती को बाइक पर बीच में बैठाकर खतौली में गंगनहर पटरी मार्ग पर ले गए। आरोप है कि वहां दोनों युवकों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और हैवानियत के बाद पीड़िता को करीब डेढ़ घंटे बाद मंसूरपुर मिल गेट के पास छोड़कर फरार हो गए। इंस्पेक्टर थाना मंसूरपुर केपीएस चाहल ने भी घटना के संबंध में पीड़िता से वार्ता की। उन्होंने बताया कि एक गांव के दलित युवती को साथ लेकर थाने पहुंचे थे, जिन्होंने युवती के साथ गैंगरेप किए जाने की शिकायत की थी, लेकिन बाद में वे लिखित तहरीर लाने की बात कहकर चले गए। यदि तहरीर दी जाती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed