फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   टोल प्लाजा पर हंगामे की एफआईआर दर्ज

टोल प्लाजा पर हंगामे की एफआईआर दर्ज

Fri, 06 Jul 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर हंगामे की एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर हंगामे की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रोहाना में मंगलवार को दबंगों द्वारा नवनिर्मित टोल प्लाजा पर हंगामा करते हुए टोल फ्री कराए जाने के मामले में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। टोल अफसर की तहरीर पर दर्ज रिपोर्ट में भाजपा और बजरंग दल के दो नेताओं को नामजद व 20-25 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे-59 पर रोहाना में चालू किए गए नवर्निमित टोल प्लाजा पर मंगलवार को दबंगों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर जमकर हंगामा किया था। इस दौरान टोलकर्मियों से बदसलूकी करते हुए करीब 20 मिनट तक जबरन टोल को फ्री करा दिया गया था। मामले में टोल प्लाजा के लखनऊ के गोमतीनगर के विभूति खंड निवासी अफसर विकास कुमार ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। अफसर ने मामले में देवबंद ग्रामीण भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष पंकज त्यागी व बास्तम निवासी बजरंग दल के पूर्व संयोजक विकास त्यागी को नामजद करने के साथ ही 20-25 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाते हुए हंगामे व टोल फ्री करने के लिए तोड़े गए बैरियर आदि के चलते करीब 50 हजार रुपये के नुकसान का आरोप लगाया है। पुलिस ने टोल अफसर की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश के लिए टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी तलब कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed