{"_id":"5b0da0ee4f1c1b886e8b552f","slug":"121527619822-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भलवा की युवती बरामद को पुलिस टीम गठित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भलवा की युवती बरामद को पुलिस टीम गठित
Updated Wed, 30 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती की बरामदगी के लिए टीम गठित
जानसठ। गांव भलवा में दलित समाज की युवती के बरामद नहीं होने से गांव में तनाव व्याप्त है। दो जून को महापंचायत करने की घोषणा किए जाने को लेकर पुलिस में पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने गांव में युवती को बरामद करने के लिए ग्रामीणों से पूछताछ की है तथा सीओ ने पुलिस टीम भी गठित की है। गांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पीएसी बल तैनात है।
गांव भलवा से 23 मई की रात को दलित समाज की युवती को दूसरे संप्रदाय का युवक भगाकर ले गया था। युवती के बरामद नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने गांव में सोमवार को पंचायत कर पुलिस को दो जून तक बरामद न होने पर महापंचायत की चेतावनी दी है। पुलिस ने गांव में जाकर कई लोगों से पूछताछ की है। वहीं, सीओ एसकेएस प्रताप द्वारा युवती को बरामद कराने के लिए पुलिस की कई टीम बनाई हैं। पुलिस टीम युवती को तलाश करने में जुटी है। गांव में फिलहाल तनावपूर्ण शांति व्याप्त है। तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी बल तैनान किया गया है। इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश मिश्रा व एसएसआई मनोज कुमार यादव द्वारा टीम बनाकर युवती को तलाश करने में लगे हैं।