{"_id":"5a8874344f1c1bfe7e8b61bc","slug":"121518892084-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाजिद की हत्या से परिजनों में कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाजिद की हत्या से परिजनों में कोहराम
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर। गांव सोरम निवासी वाजिद की सरधना के नवाबगढ़ी में गला घोंटकर की गई हत्या की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सभी परिजन सरधना चले गए हैं। गांव में चल रही रंजिश के कारण कुछ माह पहले वह गांव छोड़कर सरधना के गांव नवाबगढ़ी मेें रहने चला गया था।
शाहपुर के गांव सोरम निवासी वाजिद पुत्र राशिद गांव में चल रही रंजिश के चलते कई माह से सरधना के नवाब गढ़ी में रह रहा था। शुक्रवार रात्रि अज्ञात लोगों ने वहीं पर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह जब परिजनों को वाजिद की हत्या की सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। सभी परिजन सरधना रवाना हो गए। बताया जाता है कि मृतक वाजिद चार भाई हैं, जिनमें से वाजिद और साजिद गांव में रहते थे। उनके दो भाई अन्य जगह पर रहकर अपना जीवन-यापन कर रहे हैं। बताया जाता है कि 14 नवंबर 2017 को मृतक वाजिद के भाई साजिद का गांव के ही इमरान पुत्र याकूब से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। कहासुनी के बाद हुए संघर्ष में साजिद ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इमरान पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया था, जिसमें इमरान घायल हो गया था। इस संबंध में इमरान के भाई महबूब ने थाने पर साजिद के अलावा गांव के ही इस्तेकार और शाहपुर निवासी हैदर को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया था। जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया था। बताया जाता है तभी से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी। वाजिद की हत्या उसी रंजिश का परिणाम मानी जा रही है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
एटीएम से 16 हजार रुपये निकाले
शाहपुर। केनरा बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गई एक अधेड़ महिला के साथ दो युवकों ने धोखाधड़ी कर उसके खाते से 16 हजार रुपये निकाल लिए। महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
गांव उमरपुर निवासी शमीम पत्नी साबिर कस्बे के केनरा बैंक के एटीएम से दस हजार रुपये निकालने गई थी। महिला के प्रयास से जब एटीएम से रुपये नहीं निकले तो एटीएम में मौजूद दो युवकों से महिला ने दस हजार रुपये निकालने के लिए कहा। दोनों युवकों ने महिला के एटीएम कार्ड का प्रयोग करते हुए बताया कि उसके एटीएम कार्ड से रुपये नहीं निकल रहे हैं, जिसके बाद दोनों युवकों ने दस हजार रुपये निकाल लिए। महिला जैसे ही एटीएम कार्ड लेकर निकली तो उसका एटीएम कार्ड वहीं गिर गया। जिसका महिला ने ध्यान नहीं किया और महिला अपने घर चली आई। महिला ने बताया कि इसके बाद उसके एटीएम कार्ड से खाते से 16 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।