{"_id":"5a2ad2444f1c1b76678c030f","slug":"121512755780-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपा से गायब बहनें राजस्थान में मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोपा से गायब बहनें राजस्थान में मिली
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा से गायब बहनें राजस्थान में मिली
भोपा। फिरोजपुर गांव से गायब दो बहनें राजस्थान नारी निकेतन में मिली हैं। दोनों बहनें दस दिन पूर्व घर से गायब हो गई थीं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी बरामदगी के लिए कुछ लोगों से पूछताछ भी की थी। पिता के डांटने पर दोनों घर छोड़कर चली गई थीं।
भोपा इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी रोहताश पाल की दो बेटी साक्षी (15), स्वाति (12) 29 नवंबर को घर से गायब हो गई थी। दोनों बहनें मुजफ्फरनगर से ट्रेन में सवार होकर राजस्थान में अजमेर रेलवे स्टेशन पर जा उतरीं। स्टेशन पर घबराईं हुई बैठी दोनों बहनों से पुलिस ने जानकारी की तो उन्होंने सही जानकारी नहीं दी, जिसके चलते दोनों बहनों को नारी निकेतन भेज दिया गया। उनसे काफी पूछताछ के बाद परिजनों का मोबाइल नंबर मिला, जिसके माध्यम से भोपा पुलिस और परिजनों को सूचना दी। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों लड़कियों को परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस ने बताया कि मोबाइल को लेकर पिता ने दोनों लड़कियों को धमका दिया था। लड़कियों की बरामदगी के लिए पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की थी।