फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मौहद्दीनपुर से मासूम का अपहरण

मौहद्दीनपुर से मासूम का अपहरण

Thu, 07 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
मौहद्दीनपुर से मासूम का अपहरण
- बाइक सवार उठा ले गया, पुलिस और परिजन तलाश में जुटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। मौहद्दीनपुर गांव में बाइक सवार ने सरेआम दो साल के मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया। बच्चा अपने मामा के घर आया हुआ था। पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं।

खतौली के गांव मौहद्दीनपुर निवासी रामकुमार पाल दूधिया की भाभी को तीन दिन पहले बेटी हुई है। उसकी बहन सीमा सलेमपुर से अपने बच्चों ईशिका, मयंक और भोला के साथ मायके आई हुई है। बुधवार को खतौली-फलावदा मार्ग पर स्थित गांव के प्राथमिक स्कूल में शिविर लगा था, जहां पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही थी। दो वर्ष का भोला भी अपने भाई-बहन और मामा की लड़की अवनी पाल के साथ पोलियो की दवा पीने स्कूल में आया था। अवनी पाल ने परिजनों ने बताया कि स्कूल के बाहर ही एक लाल रंग की बाइक पर सवार नीला स्वेटर पहने युवक अचानक आया और वहां खडे़ भोला का उठा कर फरार हो गया। बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़ कर उस ओर आए। जानकारी पाकर ग्रामीण और परिजन बाइक सवार की तलाश में निकले, मगर कोई सफलता नहीं मिल सकी। अगवा किए गए बालक का छोटा मामा शिवकुमार खतौली एसडीएम कार्यालय में कार्यरत है। उसने एसडीएम और पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी तो पुलिस में हड़कंप मच गया। मासूम के मामा की ओर से पुलिस को बच्चे के अपहरण की तहरीर दी गई है। पुलिस और परिजन बच्चे की तलाश में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed