{"_id":"5a2840384f1c1bf4688bfa05","slug":"121512587320-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोपर्टी डीलर के नामजद हत्यारे नहीं पकड़े जा सके","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रोपर्टी डीलर के नामजद हत्यारे नहीं पकड़े जा सके
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। प्रॉपर्टी डीलर विनोद हत्याकांड को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक नामजद हत्यारों को पकड़ नहीं सकी है। जिससे परिजनों में रोष व्याप्त है।
मंसूरपुर के गांव संधावली निवासी प्रॉपर्टी डीलर विनोद पुत्र आशाराम की दो दिसंबर को बुआड़ा रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजनों ने उसके पार्टनर नगर में स्थित बैंक के मैनेजर सोमेंद्र और उसके दो अन्य साथी सुनील, फिरोज पर हत्या करने की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने तीनों पार्टनरों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। नामजद तीनों पार्टनर घटना के दिन से ही घर से लापता चल रहे हैं। पुलिस ने नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके ठिकानों पर भी दबिश दे चुकी है। इसके बावजूद वे पकड़ में नहीं आ सके हैं। प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड को चार दिन का समय बीत चुका है। पुलिस अभी तक नामजद आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। पुलिस का दावा है कि हत्याकांड की जांच पड़ताल कर नामजद आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।