{"_id":"5a205cac4f1c1bd0408ba0e7","slug":"121512070316-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात पर दो पक्ष भिड़े, कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली बात पर दो पक्ष भिड़े, कई घायल
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली बात पर दो पक्ष भिड़े
मुजफ्फरनगर। किदवईनगर में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के मकान पर हमला किया। आरोपियों ने धारदार हथियार से प्रहार कर परिजनों के साथ मारपीट की। विवाद में कई लोग जख्मी हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार मामले को शांत कराया।
किदवईनगर निवासी मोहर्रम अली और उसके पड़ोसियों के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। आरोप है कि फहीम और इरशाद आदि ने मोहर्रम अली के मकान पर धावा बोल दिया। धारदार हथियार से लैस आरोपियों ने मोहर्रम अली के परिजनों के साथ मारपीट की। हमलावरों ने मोहर्रम अली के साथ उसके लड़के मुशर्रफ और भतीजे अबुजर को पीटकर जख्मी कर दिया। झगड़ा होने से मोहल्ले में भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार झगड़ा कर रहे लोगों को शांत किया। मोहर्रम ने फहीम, शब्बू, समीर पुत्रगण अनीस, इरशाद पुत्र सगीर के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल करने में लगी है।