{"_id":"5a04a3054f1c1bf3538bc3ce","slug":"121510253317-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग के साथ सामूहिक रेप का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग के साथ सामूहिक रेप का आरोप
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार का आरोप
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कोतवाली क्षेेत्र के एक ग्रामीण ने अपने ही गांव के एक युवक सहित तीन युवकों पर नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुराचार का आरोप लगाया है। लड़की के पिता ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीण ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को तहरीर देते हुए बताया कि वह भट्ठे पर मजदूरी करता है। उसकी नाबालिग बेटी अपने ताऊ के पास कस्बे में रहती है। आरोप है कि सात नवंबर को उसकी बेटी अपनी ताई के साथ खेत में गई थी। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे। तीनों युवकों ने उसकी बेटी को बहला फुसलाकर तथा नशीला पदार्थ सूंघाकर अपने कब्जे में ले लिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ सामूहिक रेप किया। बदहवास हालत में तीनों युवक उसकी बेटी को कांधला रोड पर सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। उसकी बेटी अपने मामा के यहां कांधला पहुंची। उसने आपबीती बताई। ग्रामीण ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव ने ग्रामीण के शिकायती पत्र को एसएचओ को भेजकर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।