{"_id":"59caa3174f1c1bc0538b4907","slug":"121506452247-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी की टीम ने जीती प्रश्नोतरी प्रतियोगिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएवी की टीम ने जीती प्रश्नोतरी प्रतियोगिता
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी की टीम ने जीती प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
मुजफ्फरनगर। डीएवी डिग्री कॉलेज की टीम ने अंतर विश्वविद्यालय लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया है। इस्माइल कॉलेज मेरठ में हुई प्रतियोगिता में विजयी टीम का कॉलेज में आने पर स्वागत हुआ। कॉलेज सचिव डॉ एमके बंसल एवं प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन पर टीम को बधाई दी।
इस्माइल महिला डिग्री कॉलेज मेरठ में अंतर विश्वविद्यालयीय लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के अधिकतम कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया। डीएवी की टीम ने प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। डीएवी की टीम में बीए तृतीय वर्ष शीतल गुप्ता, सलीका, मेहरुनिशा, सादिया, विवेक कुमार, शालू पाल, राहुल शामिल रहे। सादिया और मेहरुनिशा का परफोरमेंस बेस्ट रहा। महाविद्यालय को इसमें ट्राफी भी मिली। विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव डॉ एमके बंसल एवं प्राचार्या डॉ पीके गुप्ता ने टीम और टीम का नेतृत्व कर रही डॉ सुषमा सैनी को बधाई दी। प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर की सभी प्रतियोगिताओं में अलग-अलग प्रोफेसर के नेतृत्व में विद्यालय की टीम सभी खेलों में भाग लेगी।