फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मामूली कहासुनी में दो पक्षों में भिड़ंत

मामूली कहासुनी में दो पक्षों में भिड़ंत

Sun, 03 Sep 2017 12:08 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
मामूली कहासुनी में  दो पक्षों में भिड़ंत
मामूली कहासुनी में दो पक्षों में भिड़ंत
विज्ञापन

तितावी(मुजफ्फरनगर)। ईद के मौके पर बघरा में जनरेटर चलाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर जाकर लाठी-डंडों और धारधार हथियार से हमला कर दिया। दो युवक घायल हो गए। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
बघरा के मोबीन पुत्र अल्लाहबंदा और बिट्टू पुत्र इलयास के बीच जनरेटर को लेकर कहासुनी हो गई। बिट्टू ने बघरा के ही अपने साथी अरशद, दिलशाद, सलमान के साथ मिलकर मोबीन पर हमला कर दिया। झगडे़ से मौके पर अफरातफरी मच गई। हमले में मोबीन पक्ष के गुलजार, सऊद भी घायल हो गए, जबकि हमला करने वाले युवक वहां से फरार हो गए। इस घटना के बाद मोबीन पक्ष के सऊद ने अरशद, दिलशाद, सलमान, बिट्टू के विरुद्ध जानलेवा हमले की नामजद तहरीर दी है। पुलिस कार्रवाई में लगी है।
विज्ञापन

ताला तोड़कर मकान खंगाला
तितावी। बुड़ीना खुर्द निवासी बिजेंद्र और अमिताभ कुमार पुत्रगण लख्मीचंद हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब मे मजदूरी का कार्य करते हैं। गांव बुडीना में उनके मकान में ताला लगा हुआ था। रात में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोरों ने उसके अंदर से अटैची तोड़कर सोने चांदी के जेवर, बर्तन आदि सामान चोरी कर लिया। सुबह बिजेंद्र के बड़े भाई सुशील को चोरी की जानकारी लगी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। चोरी की तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन की दुकान निरस्त
तितावी। पूर्ति निरीक्षक संजय सक्सेना ने जांच के उपरांत सोंहजनी जाटान की राशन डीलर कुसुम की दुकान का कोटा निरस्त कर दिया है। राशन डीलर पर पांच हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में डीएम से शिकायत की थी। जांच में राशन वितरण में अनियमितताएं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed