{"_id":"59778fc04f1c1b7e788b462d","slug":"121501007808-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने छात्र से नकदी व मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने छात्र से नकदी व मोबाइल लूटा
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने छात्र से नकदी और मोबाइल लूटा
खतौली(मुजफ्फरनगर)। छात्र से बाइक सवार दो बदमाशों ने मारपीट कर हजारों रुपयों की नकदी व मोबाइल लूट लिया। पीड़ित छात्र ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच रही है।
मंसूरपुर क्षेत्र के नौना गांव निवासी रोकी पुत्र मुकेश मंगलवार को साइकिल से खतौली में ट्यूशन पढ़ने के लिए आया था। घर लौटते समय जीटी रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने छात्र को रोक लिया। बदमाशों ने गालीगलौज करते हुए छात्र के साथ मारपीट की। छात्र ने बताया कि बदमाश मारपीट के बाद जेब से ढाई हजार रुपये की नगदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पीड़ित छात्र ने परिजनों को दी। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर छात्र के साथ हुई घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है।