{"_id":"594eb9d84f1c1b55178b47c1","slug":"121498331608-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बहनें प्रेमी के साथ रुड़की से मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता बहनें प्रेमी के साथ रुड़की से मिली
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एक सप्ताह ने फरार दो किशोरी उत्तराखंड में प्रेमी के संग भाई-बहन के रुप में रहती हुई मिली। पुलिस ने दोनों बहनों को परिजनों को सौंप दिया है। किशोर से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।
सिविल लाइन के कांशीराम कालोनी निवासी दो बहनें एक सप्ताह पूर्व ताऊ के यहां जाने के बात कहकर घर से निकली थी। बाद में पंचर वाले की दुकान पर साइकिल खड़ी कर दोनों लापता हो गई थी। तीन-चार दिन तक तलाश करने के बाद भी नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस तलाश में जुट गई। दुकान वाले से पूछताछ की गई। बताया कि दोनों किशोरी कुछ देर में साइकिल ले जाने की बात कहकर गई थी। इसी बीच मोहल्ले की सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को दोनों किशोरी एक किशोर के साथ जाती हुई मिली। उधर, बृहस्पतिवार को तीनों बस से रुड़की के लिए निकल गए। जेब में मात्र सौ रुपये होने के चलते पूरा किराया नहीं बन पाया तो बस वाले ने तीनों को बीच रास्ते में उतार दिया।
राह चलते रुड़की निवासी व्यक्ति को तीनों ने भाई-बहन बताकर सहायता की गुहार लगाई। व्यक्ति तीनों को अपने घर ले गया। शक होने पर उसने तीनों से पता पूछा और सिविल लाइन पुलिस को तीनों के अपने मकान पर होने की जानकारी दी। पुलिस ने तीनों को वहां से बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों किशोरियों को लिखापढ़ी कर उनके परिजनों को सौंप दिया। उधर किशोर से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।