{"_id":"59418a0d4f1c1b83118b456d","slug":"121497467405-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख की चोरी में पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक लाख की चोरी में पुलिस के हाथ खाली
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक लाख चुराने वालों का सुराग नहीं
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के हनुमान चौक निवासी अभिषेक रुड़की रोड स्थित फैक्ट्री में काम करता है। सोमवार को वह नई मंडी कोतवाली के पचेंडा रोड स्थित बैंक शाखा से पैसे निकालने गया था। इसी बीच शाखा के बाहर खड़े उसके एक्टिवा की डिग्गी से दो चोरों ने एक लाख की नगदी पर हाथ साफ कर दिया था। पीड़ित की सूचना पर डायल-100 पुलिस, एसपी सिटी ओमवीर सिंह, सिविल लाइन और नई मंडी कोतवाली पुलिस को साथ लेकर चोरों की तलाश में जुटे थे, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई थी। घटना को दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आए दोनों आरोपियों की कुंडली खंगालने के बाद भी कुछ नहीं मिल पाया। पुलिस ने घटना में कई संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की है। ब्यूरो