{"_id":"5c3f798dbdec22735a793981","slug":"11547663757-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस व चोरी के मोबाइल-बाइक समेत पकड़े दो युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चरस व चोरी के मोबाइल-बाइक समेत पकड़े दो युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। कच्ची सड़क स्थित बझेड़ी अंडरपास के निकट पुलिस ने चेकिंग के दौरान चरस व चोरी के मोबाइल व बाइक समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से नशे की गोलियां व तमंचा-छुुरी भी बरामद की गई है। दोनों आरोपी नशीले पदार्थों की बिक्री के साथ ही लूट-चोरी की वारदातों को भी अंजाम देते थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
थाना सिविल लाइंस इंस्पेक्टर डीके त्यागी व एसआई चंद्रसेन सैनी के नेतृत्व में शहर के बझेड़ी अंडरपास के निकट चेकिंग अभियान के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोका। इंस्पेक्टर के अनुसार तलाशी लेने पर दोनों युवकों के पास से दो सौ ग्राम चरस, तीन सौ नशे की गोलियां, चोरी के पांच मोबाइल, तमंचा-कारतूस व छुरी के साथ ही चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों में महमूदनगर निवासी सलमान उर्फ आबिद और मदीना कॉलोनी निवासी बिलाल शामिल हैं। दोनों आरोपी शातिर बदमाश हैं, जो चोरी व लूट जैसे अपराधों को भी अंजाम देते हैं। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। उधर, शहर के रेशु विहार से भी एक युवक को चेकिंग के दौरान तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर के अनुसार पकड़ा गया युवक गांव जौला निवासी ताजिम उर्फ गुलजार है, जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।