{"_id":"5c363fc5bdec2256f436910c","slug":"11547059141-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में छात्र की मौत, चार गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में छात्र की मौत, चार गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर/मीरापुर/छपार। जनपद में पिछले 24 घंटे के भीतर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में छात्र की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, देर शाम जटवाड़ा नहर के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रही डीसीएम में घुस गई, जिसमें सवार भोकरहेड़ी के चार राशन डीलर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रेफर कर दिया गया है।
मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव कैलापुर निवासी संजीव (18) पुत्र जयवीर कक्षा-11 का छात्र था। बुधवार दोपहर संजीव अपने साथी रविश पुत्र बाबूराम के साथ बाइक पर मीरापुर गया था, जहां से लौटते समय करीब दो बजे जैसे ही वे बाइक से गांव के बाहर पहुुंचे। बिजनौर की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी जानसठ ले गई, जहां संजीव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल उसके साथी रविश को भी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। छात्र संजीव की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया, जिसके खिलाफ छात्र के पिता ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहने थे।
उधर, जानसठ क्षेत्र में जटवाड़ा नहर पुल पर तेज रफ्तार कार आगे चल रही डीसीएम में जा घुसी। हादसे में कार के परखचे उड़ गए, जिसमें कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, कार में भोपा क्षेत्र के भोकरहेड़ी निवासी अश्वनी, बंटी, ललित, सनोज सवार थे। उक्त चारों युवक राशन डीलर हैं, जो तहसील में चल रहे आधार कार्ड फीडिंग सेंटर पर अपने राशन डिपो से जुड़े आधार कार्ड लिंक कराने के लिए आए थे। काम खत्म करने के बाद चारों कार से भोकरहेड़ी लौट रहे थे कि रास्ते में हादसा हो गया। घायलों को पुलिस ने सीएचसी जानसठ भेजा, जहां से उन्हें गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली-दून हाईवे पर छपार क्षेत्र में सिसौना लिंक मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आती बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जनपद हरिद्वार के थाना लक्सर क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी राजबीर व बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां से उन्हें गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद आरोपी चालक व क्लीनर ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वहीं, शहर के मेरठ रोड स्थित सुजड़ू चुंगी के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार गांव सुजड़ू निवासी सुलेमान व शब्बी घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ट्रेन से गिरा युवक, घायल
मुजफ्फरनगर। शहर के बामनहेड़ी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार देर रात एक युवक अचानक चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जीआरपी ने ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की पहचान पुरकाजी निवासी अरशद पुत्र नसीम के रूप में हुई है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
संधावली पुल के नीचे मिली क्षत-विक्षत लाश
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र में संधावली फ्लाईओवर के नीचे एक युवक की क्षत-विक्षत लाश रेलवे ट्रैक के किनारे मिली है। युवक सफेद शर्ट व काला लोअर पहने है, जिसके दाहिने हाथ में राखी भी बंधी है। बेगराजपुर चौकी इंचार्ज एसआई सुनील नागर ने बताया कि लाश कई दिन पुरानी है, जिसे देखने से उसके ट्रेन की चपेट में आने की आशंका है। लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी है, जिसे मोर्चरी भेज दिया गया है।