फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुठभेड़ में चोरी के पशु बरामद, चोर भाग निकले

मुठभेड़ में चोरी के पशु बरामद, चोर भाग निकले

Sat, 29 Dec 2018 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में चोरी के पशु बरामद, चोर भाग निकले
मुठभेड़ में चोरी के पशु बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोरना। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पशुओं को बरामद कर ग्रामीण को सौंप दिया, जबकि चोर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चोरों की तलाश प्रारंभ कर दी है।
ककरौली क्षेत्र के गांव खरपौड़ निवासी ब्रहमचंद पुत्र किशनचंद ने बताया कि वह गांव में आटा चक्की चलाता है। आटा चक्की के ठीक पीछे उसके पशु बंधे रहते हैं। शनिवार की सुबह करीब तीन बजे ब्रहमचंद ने पशुओं को देखा तो एक भैंसा, भैंस व एक कटड़ा गायब मिला। ग्रामीणों ने आसपास के गांवों में पशुओं की तलाश प्रारंभ कर दी। थाना प्रभारी जितेंद्र अंबावत ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव बेहड़ा सादात के पालीटेक्निक कालेज के पीछे छापा मारा, जहां पुलिस को देख चोरों ने फायरिंग प्रारंभ कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में चोर पशु छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों पशुओं को ब्रहमचंद को सौंप दिए। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed