फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दुबई में नौकरी 0दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये हड़पे

दुबई में नौकरी 0दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये हड़पे

Sat, 15 Dec 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
दुबई में नौकरी 0दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये हड़पे
मुजफ्फरनगर। देवबंद के गांव फुलास निवासी दो कबूतरबाजों ने कुटेसरा निवासी युवक को नौकरी के लिए दुबई भेजने की झांसा देकर दो लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित द्वारा रुपये मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

चरथावल क्षेत्र के गांव कुटेसरा निवासी शहराज ने शुक्रवार को पुलिस ऑफिस पहुंचकर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को शिकायतीपत्र दिया। बताया कि कुछ समय पूर्व उसकी मुलाकात देवबंद के गांव फुलास निवासी युवक से हुई थी। उक्त युवक ने उसको नौकरी के लिए दुबई भेजने की बात कही। जिसके बहकावे में आकर शहराज ने उसे 26 अगस्त को अपने घर बुलाकर दो लाख रुपये दे दिए। पीड़ित के अनुसार, इसके कुछ दिन बाद ही युवक ने उसे टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेजते हुए कुछ समय वहीं रुकने के लिए कहा। करीब एक माह तक पीड़ित दुबई में ही रुका रहा, लेकिन उसकी नौकरी नहीं लगी। थक-हारकर वह स्वदेश लौट आया। आरोप है कि इसके बाद जब उसने युवक से अपने दो लाख रुपये मांगे तो वह आनाकानी करने लगा। शहराज के अनुसार, विगत 24 अक्तूबर को आरोपी अपने भाई व दो अन्य साथियों के साथ कुटेसरा आया और गाली-गलौच, मारपीट करते हुए उसे दो लाख रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही रुपये दिलाने की भी गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed