फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आशा कार्यकत्री ने पति से जताया जान का खतरा

आशा कार्यकत्री ने पति से जताया जान का खतरा

Sun, 28 Oct 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
आशा कार्यकत्री ने पति से जताया जान का खतरा
पति से जताया जान का खतरा
विज्ञापन

भोपा। क्षेत्र की एक आशा कर्मचारी ने पति से अपनी व बच्चों की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आशा कार्यकर्ता ने तहरीर देकर बताया कि उसका पति पिछले काफी समय से उससे व बच्चों से अकारण मारपीट करता हैं। पीड़िता खुद ही जैसे-तैसे कर परिवार का पालन कर रही है। आरोप है कि एक बार फिर पति ने महिला व उसके बच्चों के साथ फिर से मारपीट कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की सूचना पर डायल-100 ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई के साथ ही पति से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।
कोर्ट रोड पर बेबी गारमेंट शॉप में आग लगी
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कोर्ट रोड पर जिला परिषद मार्केट के पास स्थित बेबी गारमेंट की दुकान में शनिवार शाम के समय अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। दुकान में रखे सामान से धुआं व आग की लपटें उठती देख लोगों ने पास ही स्थित फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिस पर तत्परता से अग्निशमन विभाग कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

ग्राहक बुलाने पर भिड़े सेल्समैन
मुजफ्फरनगर। शहर के भगत सिंह रोड पर शनिवार शाम के समय ग्राहकों को अपनी दुकान पर बुलाने के लिए दो ज्वेलरी शॉप के सेल्समैन आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर गालीगलौज व मारपीट होने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया, जिन्हें बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed