फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नशीला पदार्थ खिलाकर उड़ाए तीन लाख

नशीला पदार्थ खिलाकर उड़ाए तीन लाख

Sun, 07 Oct 2018 11:25 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ खिलाकर उड़ाए तीन लाख
ग्रामीण को नशीला पदार्थ खिलाकर तीन लाख की चोरी
विज्ञापन

चरथावल। नगलां राई गांव में शनिवार की रात ग्रामीण को नशीला पदार्थ खिलाकर आलमारी से तीन लाख रुपये चोरी करने का मामला आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

नगलां राई निवासी अनीस शनिवार रात को अपने घर के एक कमरे में सोया था। उसके बेटे अपने कमरों में परिवार सहित सोए थे। इसी दौरान किसी ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उसकी जेब से आलमारी की चाबी निकालकर आलमारी खोली और उसमें से तीन लाख रुपये की नगदी साफ कर दी। आलमारी से सिर्फ नगदी चोरी होना सवाल खड़ा कर रहा है। जबकि आलमारी में जेवरात आदि किसी कीमती सामान को नहीं छेड़ा गया। सुबह देर तक जब अनीस को होश नहीं आया, तो उसके बेटों और परिजनों ने कमरे में जाकर देखा और उसका उपचार कराया। रविवार सुबह सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। हिंडन चौकी प्रभारी संजय त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है, हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed