{"_id":"5bb116a6867a557fed5ea0aa","slug":"11538332326-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, दो का शांतिभंग में चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में मारपीट, दो का शांतिभंग में चालान
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
दीवार के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट
रतनपुरी। गांव रामपुर में दीवार के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष से दो लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया है।
रामपुर निवासी प्रवेश कुमार पुत्र विजय पाल और ब्रह्म सिंह पुत्र मथुरा सिंह का एक दीवार को लेकर कई माह से विवाद चला आ रहा है। रविवार सुबह दोनों पक्षों में दीवार के पास लकड़ियां रखने को लेकर फिर से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में गालीगलौज के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक पक्ष से प्रवेश और दूसरे पक्ष से ब्रहमसिंह को हिरासत में लिया। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान किया है।