फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दुकानदार की पिटाई की वीडियो वायरल

दुकानदार की पिटाई की वीडियो वायरल

Thu, 14 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
दुकानदार की पिटाई की वीडियो वायरल
दुकानदार की पिटाई की वीडियो वायरल
विज्ञापन

शाहपुर। दुकानदार की दुकान पर ही कथित सूदखोरों द्वारा पिटाई करने की वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।

कस्बा निवासी दुकानदार अतुल जैन ने यह मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि उसने कस्बे के ही एक युवक से कुछ रुपये उधार लिए थे, जिसको उसने ब्याज सहित लौटा दिया है। इसके बावजूद यह युवक उससे और रुपये मांग रहा है। पीड़ित ने बताया कि गत दिवस आरोपी युवक आधा दर्जन अपने अन्य साथियों के साथ उसके दुकान पर पहुंचा और उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। उसे बचाने आई उसकी मां के साथ भी हमलावरों ने मारपीट की। पूरी घटना दुकान में लगे कैमरे में कैद हो गई। उधर, कस्बे में सूदखोरी का कार्य बड़े पैमाने पर हो रहा है। सीधे साधे लोगों को यह सूदखोर रुपये देकर उनको अपने मकड़जाल में फंसा लेते हैं, जो यह लोग इन सूदखोरों के मकड़जाल से निकल नहीं पाते हैं। पीड़ित के साथ हुई मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसको पीड़ित ने वायरल कर दिया। इस पर पुलिस सक्रिय हुई। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। थानाप्रभारी कुशलपाल सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है । मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed