फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पति की हत्या के बाद पत्नी से दुष्कर्म, न्याय की गुहार

पति की हत्या के बाद पत्नी से दुष्कर्म, न्याय की गुहार

Thu, 14 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
पति की हत्या के बाद पत्नी से दुष्कर्म, न्याय की गुहार
पति की हत्या के बाद पत्नी से दुष्कर्म, न्याय की गुहार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पति की हत्या के बाद पत्नी से गैंगरेप के मामले में आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने और आरोपियों के द्वारा खुलेआम घूमकर धमकी देने की शिकायत पीड़िता ने डीएम से की।
डीएम राजीव शर्मा के नाम दिए प्रार्थना पत्र में बुढ़ाना क्षेत्र के गांव की महिला ने बताया कि उसके पति मुकेश कश्यप की छह जून की रात्रि में हत्या कर दी गई। उसका पड़ोसी श्रवण कुमार, अनित, अफसर और एक अज्ञात उसके घर में घुस आए। सभी के हाथ में तमंचे व अन्य हथियार थे। सोते हुए उसके सीने पर तमंचा सटा दिया। उसके पति को भी चारपाई पर ही कब्जे में ले लिया और उसकी हत्या कर दी गई। उसके पति की लाश को उठाकर घर के पास ही राजेंद्र पंडित के खेत में ले गये और आम के पेड़ से लटका दिया। आरोप है कि पति की हत्या करने के बाद महिला से भी आरोपियों ने रेप किया। वारदात के बाद महिला को उसके घर में बंद कर दिया गया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। सवेरे जाग हो जाने पर लोगों को घटना का पता चला। सात जून को ही तहरीर दी गयी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित महिला ने परिजनों के साथ डीएम कार्यालय पर धरना देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगाई।
विज्ञापन


पुलिस कप्तान से न्याय की गुहार लगाई
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर।। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला से गैंगरेप करने के मामले में ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर महिला पर ही आरोप लगाए और आरोपी बताए जा रहे युवकों को निर्दोष कहते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने 11 जून को एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें उसने गांव के ही आबिद , महताब और साबिर पर आरोप लगाया था कि उसको कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद उसके साथ रेप किया गया है। ग्रामीणों ने इस मामले को झूठा बताते हुए बुधवार को एसएसपी से मुलाकात की और आरोप लगाया कि ब्लैक मेल करने के लिए मुकदमा लिखाया गया है। हारून, यामीन, अमीर हसन, आस मौहम्मद, अली हसन, नफीस, मोमीन, इस्लाम, महताब, आमना, शब्बीरी, शाहिस्ता, समीना, सलमा, मुनाजरा, जरीना, रिहाना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed