{"_id":"5b1ad20b4f1c1b634d8b5722","slug":"11528484363-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फांसी लगा कर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने फांसी लगा कर जान दी
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नई मंडी की बचन सिंह कालोनी में एक महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। वह काफी समय से मायके में रह रही थी। बताया गया है वह तनाव में थी।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की बचन सिंह कालोनी निवासी जगपाल की पुत्री ममतेश की शादी रुड़की हुई थी। पति से विवाद के चलते वह कई साल से यहां मायके में ही रहती थी। शुक्रवार को जगपाल और उसकी पत्नी गऊशाला में नौकरी करने के लिए चले गए। ममतेश घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसने फांसी लगा ली। कुछ देर बाद उसकी मां घर आई तो देखा की बेटी ममतेश फांसी पर लटकी हुई है। शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर नई मंडी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पति से झगड़े के चलते महिला तनाव में थी और इसी तनाव के कारण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
नगदी, मोबाइल छीना
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के मोहल्ला आबकारी निवासी रवि गोयल चंद्रा टाकिज में कार्य करता है। रात को वह ड्यूटी समाप्त कर घर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया और मारपीट कर उससे मोबाइल और 300 रुपये छीन कर फरार हो गए। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
टावरकर्मी पर हमला
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के बुढ़ाना मोड़ निवासी गौतम कुमार बुढ़ाना मोड़ स्थित टावर पर ही कार्य करता है। आरोप है कि वह टॉवर पर बैठा था। मोहल्ले का ही युवकों ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस को नामजद तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
धारदार हथियारों से हमला
मुजफ्फरनगर। सुजडू के मोहल्ला कुंगरपट्टी निवासी अलताफ पुत्र हाशिम का आरोप है कि उसके घर के बाहर मोहल्ले के ही कुछ युवक खड़े गाली-गलौच कर रहे थे। युवकों को घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौच करने से मना किया, तो आरोपियों ने धारदार हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया।