फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

Tue, 15 May 2018 12:25 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज
छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मीरापुर। कस्बे के मोहल्ला कोटला निवासी एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता मोहल्ला कोटला निवासी कौसर जहां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी दो बेटियां स्कूल में पढ़ती हैं, जिनको स्कूल से आते जाते समय मोहल्ले के ही दो युवक छेड़छाड़ करते हैं। मना करने पर लड़ने मारने पर आमादा रहते हैं। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिये पहुंची तो आरोपियों के परिजनों ने पुलिस से भी अभद्र व्यवहार किया। दोनों आरोपी फरार हैं।
शांति समिति की बैठक में विचार विमर्श
मीरापुर। सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप ने रमजान माह के मद्देनजर थाने में शांति समिति की बैठक में कहा कि रमजान व ईद के मौके पर क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सख्त निगरानी रहेगी। उन्होंने त्योहार के अवसर पर आपस में प्रेम व सद्भाव बनाए रखने की अपील की। सीओ ने ईदगाह परिसर में बने पटाखों के गोदाम को हटाने के भी निर्देश एसओ को दिए। चेयरमैन पति जहीर कुरैशी ने माह रमजान व ईद के मौके पर सफाई व पेयजल व्यवस्था सुचारु रखने का आश्वासन दिया। नंगला खेपड़ के प्रमोद तंवर ने कुतुबपुर जेई विद्युत विभाग की शिकायत करते हुए बिजली आपूर्ति सुचारु रखने की मांग की। भाजपा नेता रामकुमार सैनी ने कहा कि रमजान आपसी भाईचारे का पर्व है इसे सद्भावना से मनाएं। हाजी महबूब आलम कैथोड़ा ने त्योहारों के मद्देनजर ग्रामीण अंचल में बदमाशों पर नजर रखने की अपील की। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने रमजान माह व ईद के अवसर पर सभी लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की। भाजपा नगर मंडल प्रभारी प्रदुमन शर्मा, हरपाल सिंह, अवतार सिंह, मनोज भद्रकाशी, जवाहर लाल सुखीजा, हाजी शमीम, प्रधान अशोक कुमार, अब्दुल कादिर, इस्तखार प्रधान, मायाराम, सलीम, दीपक कृष्णात्रेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

चीनी मिल अधिकारियों का घेराव
मीरापुर। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के कार्यकर्ताओं ने टिकौला चीनी मिल में अधिकारियों का घेराव कर किसानों की समस्याओं पर वार्ता की। यूनियन के नेताओं ने तौल लिपिक पर किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया। किसानों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन देते हुए मिल के अधिकारी संजय वर्मा ने कहा कि जो भी किसानों को परेशान करेगा, उसके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मिल की ओर से एक किसान की पर्ची के भुगतान की समस्या का भी समाधान कराया गया। वार्ता के दौरान नाहर सिंह सैनी, उदेश पाल सिंह, शान मौहम्मद, पुष्पेंद्र सैनी, वेदपाल, सूरज चंद, युधिष्ठिर, शेर सिंह, योगेंद्र सिंह, सरदार कुलवंत सिंह आदि मोजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed