फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बदमाश का शव परिजनों ने सुपुर्दे खाक किया

बदमाश का शव परिजनों ने सुपुर्दे खाक किया

Sat, 05 May 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
बदमाश का शव परिजनों ने सुपुर्दे खाक किया
बदमाश का शव सुपुर्द ए खाक किया
विज्ञापन

शाहपुर। चरथावल क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए पचास हजारी बदमाश के शव को कस्बे में परिजनों द्वारा सुपुर्द-ए खाक किया गया। क्षेत्र के गांव सोरम निवासी 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश रिहान बृहस्पतिवार को चरथावल क्षेत्र के गांव कुल्हेड़ी में महिला पर फायरिंग करने के बाद फरार होने के प्रयास में उसकी मुठभेड़ पुलिस से हो गई थी। मुठभेड़ में बदमाश रिहान मारा गया था। मृत बदमाश मूल रूप से क्षेत्र के गांव सोरम निवासी था। एक मामले में उसके घर की कुर्की होने के बाद उसके परिवार के अन्य लोग लगभग आठ वर्ष पूर्व कस्बे के मोहल्ला इस्लामाबाद में मकान बनाकर रहने लगे थे। शुक्रवार को बदमाश का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों द्वारा शाहपुर लाया गया। परिजनों ने शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
पति को हिरासत में लिया
भोपा। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर निकाह रुकवाने की गुहार लगाई। बिहार प्रांत की रहने वाली महिला से थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने तीन वर्ष पूर्व कोर्ट मैरिज की थी। शनिवार को दूसरा निकाह करने की तैयारी कर रहे पति को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। परिजनों ने पुलिस जीप के आगे खड़े होकर हंगामा किया।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के जिला गोपालगंज की रहने वाली महिला अपनी मौसेरी बहन व अपनी बच्ची के साथ शुक्रवार को थाने पहुंची। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि क्षेत्र के गांव निवासी युवक बिहार में कपड़ा फेरी का कार्य करता था। इसी बीच युवक का महिला के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा। महिला का कहना है कि उसने अपने पहले पति को तलाक देकर तीन वर्ष पूर्व उससे कोर्ट मैरिज कर ली थी। महिला के पहले पति से हुए तीन बच्चे भी हैं। महिला का आरोप है कि हाल ही में उसका पति बिहार से यह कहकर आया था कि उसका अपने परिजनों से मिलने को मन कर रहा है। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे धोखा देकर मीरापुर क्षेत्र के गांव की लड़की से पांच मई को निकाह करने जाएगा। पुलिस ने पति को पकड़ कर जीप में बैठा लिया। परिवार की महिलाओं ने पुलिस की जीप का घेराव करते हुए हंगामा भी किया। शुक्रवार को देर शाम तक दोनों पक्षों के लोग थाने में एकत्र थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed