फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आरोपी पकडने को केरल पुलिस का छापा

आरोपी पकडने को केरल पुलिस का छापा

Mon, 09 Apr 2018 01:12 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
आरोपी पकडने को केरल पुलिस का छापा
केरल पुलिस का छापा
विज्ञापन

मीरापुर। कस्बे में केरल प्रांत की पुलिस ने एक वांछित आरोपी की तलाश में दबिश दी। आरोपी न मिलने पर पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। केरल प्रांत के जनपद मंजेरी के थाना मालपुरम से दो पुलिसकर्मी संदीप व अब्दुल्ला बाबू थाना मीरापुर पहुंचे और उन्होंने आमद कराकर मोहल्ला मुश्तर्क में एक वांछित आरोपी आरिज पुत्र खालिद की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। आरोप है कि तीन साल पहले कपड़े के कारोबार में धांधली करने के मामले में वांछित के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया था।
एटीएम से 32 हजार उड़ाए
मीरापुर। गांव मुझेड़ा सादात निवासी आसिम रजा ने थाने मे तहरीर देकर बताया कि पीएनबी मीरापुर के एटीएम से 32 हजार रुपए उसके खाते से अज्ञात लोगों ने निकाल लिए। रकम निकाले जाने की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

बाइक चोरी की
मीरापुर। गांव सिकंदरपुर निवासी ताहिर पुत्र हमीद की बाइक घर के सामने से अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पति को पकड़ा
मीरापुर। गांव मुझेड़ा सादात निवासी एक युवक को पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है। पीड़िता ने थाने आकर अपने उत्पीड़न की जानकारी पुलिस को दी। पीड़िता महिला ने बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व गांव मुझेड़ा निवासी युवक ने मध्यप्रदेश के शिवपुरी क्षेत्र से उसे लाकर निकाह किया था। आरोप है कि युवक अक्सर उसके साथ अभद्र व्यवहार कर मारपीट करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed