फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बझेड़ी में युवक ने फांसी लगाई

बझेड़ी में युवक ने फांसी लगाई

Sat, 17 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
बझेड़ी में युवक ने फांसी लगाई
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के गांव बझेड़ी में एक युवक ने व्यक्तिगत कारणों से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नई मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम बझेड़ी निवासी फराज ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। बताया कि पड़ोसी युवक खालिद पुत्र बुंदू ने शुक्रवार सुबह आत्महत्या कर ली। खालिद की पत्नी नीदा अपने मायके मंगलौर गई हुई थी। शुक्रवार सुबह पत्नी का फोन उसके फोन पर आया। बताया कि उसके पति खालिद फोन नहीं उठा रहा हैं। फराज जब खालिद के घर गया, तो उसका शव फांसी पर लटका हुआ था। उसने घटना की सूचना उसकी पत्नी के अलावा पुलिस को दी। नई मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


वकील के घर रंगदारी की चिट्ठी फेंकी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरम निवासी प्रणंजय चौहान एडवोकेट ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 15 फरवरी को सुबह घर की कॉल बैल दो-तीन बार लगातार बजी, जब उसकी पत्नी ने बाहर जाकर देखा, तो वहां पर कोई दिखाई नहीं दिया, परंतु एक हाथ से लिखी चिट्ठी उसे मिली, जिसमें पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने की बात लिखी थी। पड़ोसी सीसीटीवी कैमरे में उक्त घटना रिकार्ड हुई है, जिसमें एक नकाबपोश युवक ने उक्त चिट्ठी फेंकी थी। पुलिस ने तहरीर पर कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगदी, जेवरात समेत विवाहिता लापता
मुजफ्फरनगर। विवाहिता संदिग्ध हालात में लापता हो गई। वह घर से लाखों रुपये की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात लेकर बैंक के लिए गई थी। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुंदनपुरा के इरशाद पुत्र अब्दुल वहीद ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी नुसरत बृहस्पतिवार 15 फरवरी को घर से दो लाख 55 हजार रुपये व सोने-चांदी के जेवरात लेकर बैंक आफ बड़ौदा के लिए गई थी, मगर लौट कर नहीं आई। उसका मोबाइल फोन भी बंद है। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed