फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अज्ञात शव मिलने से सनसनी

अज्ञात शव मिलने से सनसनी

Fri, 01 Dec 2017 01:14 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात शव मिलने से सनसनी
शव मिलने से सनसनी फैली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के पटेल नगर स्थित धर्मशाला के बाहर एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच-पड़ताल की है। शव की शनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस का मानना है कि व्यक्ति की ठंड या बीमारी के कारण मृत्युु हुई है। उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया है।
पांच पर गैंगस्टर की कार्रवाई
मुजफ्फरनगर। कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। शाहिद उर्फ पुत्र यूसुफ निवासी, जिला सहारनपुर, जाकिर पुत्र शाकिर निवासी लद्दावाला, मुल्ला उर्फ शौकीन पुत्र स्व शमीम निवासी लद्दावाला, अजमत पुत्र हसमत निवासी शाहबुद्दीनपुर रोड, साजिद गंजा पुत्र याकूब निवासी जहांगीर पट्टी सूजडू पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस की संस्तुति पर डीएम ने सभी आरोपियों को गैंग चार्ट में दर्ज किया है।
विज्ञापन

भाइयों पर मारपीट का आरोप
मुजफ्फरनगर। संजय मार्ग भोपा रोड निवासी सुरेंद्र कुमार मित्तल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह अपने भाइयों के संग एक ही फर्म पर कारोबार करता है। आरोप है कि अकारण ही उसके भाइयों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। विरोध करने पर परिणाम भुगतने की धमकी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से भैंसा चोरी
मुजफ्फरनगर। सलेमपुर निवासी नकुल सिंह पुत्र सुरेंद्र ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बुधवार शाम को उसने अपना भैंसा घर पर बांधा था, सुबह भैंसा नहीं मिला। बदमाशों ने उसके भैंसे को चोरी कर लिया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
सड़क दुर्घटना में युवक घायल
मुजफ्फरनगर। हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक घायल हो गया। गांव जयनगर थाना छपार निवासी योगेश पुत्र तिलकराम बुधवार शाम घर लौट रहा था। बरला क्षेत्र में वह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। जिसे परिजनों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराकर उपचार दिलाया है।

स्कूल पढ़ाने गई शिक्षिका लापता
मुजफ्फरनगर। कोतवाली थाने के आदर्श कॉलोनी निवासी रिटायर सैनिक धीरेंद्र पाल वर्मा की बेटी शहर के एक स्कूल में पढ़ाती है। पीड़ित ने पिता दक्ष गौतम और अन्य पर पुत्री का अपहरण किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed