फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ई-रिक्शा चोरी करते पकड़ा

ई-रिक्शा चोरी करते पकड़ा

Wed, 15 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा चोरी करते पकड़ा
ई-रिक्शा चोरी करते पकड़ा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड निवासी विनोद पुत्र गोपाल की उसके घर के बाहर ई रिक्शा खड़ी थी। आरोप है कि एक युवक ने उसकी ई रिक्शा को चोरी करने का प्रयास किया, जिसे आसपास के लोगों ने देख लिया। रिक्शा चोरी कर रहे युवक को रंगेहाथ दबोच कर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी बिलाल पुत्र निजामुद्दीन निवासी मदीना कालोनी को जेल भेज दिया।
नकली शराब बनाने वाले पकड़े
मुजफ्फरनगर। नईमंडी पुलिस ने शांतिनगर में एक मकान पर छापा मारकर कुछ लोगों को नकली शराब बनाते हुए पकड़ा है। पुलिस को सूचना मिली थी एक मकान में बड़े पैमाने पर नकली शराब बनाई जा रही है, जो आगामी नगर निकाय चुनाव में भी सप्लाई की जा सकती है। पुलिस ने मौके पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से दो युवकों को पकड़ा। 400 पव्वे देशी नकली शराब और भारी मात्रा में रेक्टीफाइड, लैबल, खाली पव्वे, कलर व सील लगाने की मशीन, कार, स्कूटी बरामद हुई, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपने नाम निमेश पुत्र प्रमोद निवासी जट मुझेड़ा और अर्जुन पुत्र हुकम सिंह निवासी गांधी नगर बताए हैं।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी के पुत्र ने किया हमला
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पर दी गई तहरीर में मोहल्ला गऊशाला निवासी रवि कुमार पुत्र विष्णू दत्त ने बताया कि मोहल्ले के ही युवक ने उसके सिर में तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी का पुत्र है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता पर हमला
मुजफ्फरनगर। नईमंडी के अवध विहार की विवाहिता को ससुराल वालों ने हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता की ओर से पुलिस को नामजद तहरीर दी गई है।
घर में घुसकर हमला किया
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के ग्राम रुकनपुर की उमा पत्नी विजयपाल ने पुलिस केे तहरीर दी। आरोप लगाया कि पड़ोसी पक्ष ने घर में घुसकर उसके पति विजयपाल पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

नामजद रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के रामपुरी में विवाहिता को जिंदा जलाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। शामली के खेड़ी करमू के राजकुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि बहन डोली का विवाह छह फरवरी 2017 को रामपुरी के अनुज के साथ हुआ था। आरोप है कि 13 नवंबर की रात ससुराल वालों ने डोली को बुरी तरह मारा पीटा और उसे जलाकर मारने का प्रयास किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed