{"_id":"5a0205a54f1c1b0d698ba124","slug":"11510081957-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के नाम पर 15 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान के नाम पर 15 लाख की ठगी
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान के नाम पर 15 लाख की ठगी
मुजफ्फरनगर। मेरठ के कुछ लोगों ने नई मंडी की मार्केट में दुकान देने के नाम पर दो लोगों से 15 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ितों ने नई मंडी कोतवाली पर आरोपी पिता-पुत्रों के खिलाफ धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज कराए है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
नईमंडी थाना के रॉयल रेजीडेंसी निवासी आकाश अग्रवाल पुत्र श्याम सुंदर अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि वह बैंक्वट हॉल का कारोबारी है। आरोप है कि मेरठ के दिल्ली रोड मानसरोवर निवासी अभिनव अग्रवाल और रेशू अग्रवाल पुत्रगण शिव कुमार और शिवकुमार ने पैठ बाजार में अग्रवाल क़ॉप्लेक्स का निर्माण शुरू किया था। आरोप है कि आरोपियों के कहने पर उसने मार्केट में दस लाख रुपये लगाए थे, बदले में उसे दुकान देने की बात तय हुई थी। आरोप है कि आरोपियों ने उसे न तो दुकान दी और न ही उसके रुपये वापस किए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया ।उधर, इसी मामले में शिवपुरी निवासी मनोहर लाल पुत्र पंजाब मल ने भी आरोपियों पर दुकान दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर यह भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।