फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अंबेडकर भवन की जमीन को लेकर बाननगर में तनातनी

अंबेडकर भवन की जमीन को लेकर बाननगर में तनातनी

Mon, 18 Sep 2017 12:51 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकर भवन की जमीन को लेकर बाननगर में तनातनी
अंबेडकर भवन की जमीन को लेकर बाननगर में तनातनी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के गांव बाननगर में अंबेडकर भवन की जमीन को लेकर दो समाज मेें तनातनी बन गई। दोनों ओर से लोग आमने सामने आ गए। हालात झगड़े के बन गए। इसी दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों ओर से 13 लोगों को गिरफ्तार कर उनका शांति भंग में चालान कर दिया। साथ ही दोनों ओर से करीब 30 लोगों को मुचलका पाबंद कराने के लिए एसडीएम को रिपोर्ट भेज दी। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बाननगर में ग्राम समाज की भूमि है। जो चकबंदी के दौरान अंबेडकर भवन में घोषित कर कर दी। इस पर एक समाज के लोग दीवार करने के लिए उसकी भराव करने लगे। जबकि दूसरे ठाकुर पक्ष के लोग उसे अपनी भूमि बता रहे हैं। इसी बात को लेकर रविवार को दोनों समाज के लोगों में तनातनी बन गई। एक पक्ष ने मिट्टी भराव का विरोध किया। दोनों समाज के लोग आमने सामने आ गए। मामला झगडे़ तक पहुंचने से पहले ही पुलिस को सूचना दे दी गई। बताया गया कि जमीन का मामला चकबंदी में विचाराधीन है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों के काफी लोग भी कोतवाली आ गए। पूरे दिन कोतवाली पर भी दोनों पक्षों में नोकझोंक होती रही। मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस ने एक पक्ष से रिछपाल, त्रिलोकचंद, सुमित, ऋषिपाल, कुलदीप और दूसरे पक्ष से विनोद, शिवकुमार, प्रीतम, डॉ संजय शर्मा, सचिन, राजू, लोकेश और रामभूल का शांति भंग में चालान कर दिया। पुलिस ने दोनों ओर से तीस लोगों के खिलाफ भी निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालानी रिपोर्ट एसडीएम सदर को भेजी है। इंस्पेक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि जमीन के मामले की जानकारी एसडीएम को दे दी गई है। गांव में दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed