{"_id":"59bec9614f1c1b2d688b5132","slug":"11505675617-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में पुत्र को पिटता देख वृद्ध की हालत बिगडी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने में पुत्र को पिटता देख वृद्ध की हालत बिगडी
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने में पुत्र को पिटता देख वृद्ध की हालत बिगड़ी
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव तालड़ा निवासी वृद्ध ने थाने में अपने पुत्र को पिटता देखा तो उसकी हालत बिगड गई। पुलिस ने आनन-फानन में वृद्ध को सीएचसी में भर्ती कराया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव तालड़ा निवासी प्रदीप ने शनिवार की रात अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर दी थी। रविवार की सुबह प्रदीप की पत्नी ने कोतवाली में पति की शिकायत की। इस पर पुलिस ने पति को पकड़ने के लिए गांव पहुंची तथा उसे पकड़ थाने ले जाने लगी, उसके ताऊ ब्रहम सिंह व उसके पुत्र सतीश ने इसका विरोध किया और मामले को गांव में ही निपटाने के लिए कहा। इस पर सतीश से पुलिस की बहस हो गई। पुलिस ने थाने में सूचना दी। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची तथा तीनों को पकड़ कर थाने ले आई। पुलिस बुरी तरह से सतीश व प्रदीप को पीटने लगी। थाने में पुत्र को पिटता देख वृद्ध ब्रह्म सिंह की हालत बिगड गई। पुलिस ने वृद्ध को सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ एसकेएस प्रताप ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।