{"_id":"598f58484f1c1b966c8b4c52","slug":"11502566472-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगों ने झांसे में लेकर महिला से कुंडल ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठगों ने झांसे में लेकर महिला से कुंडल ठगे
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसे में लेकर महिला से कुंडल ठगे
खतौली। महिला को झांसे में लेकर दो ठग उससे सोने के कुंडल ठगकर ले गए। मोहल्ला गणेशपुरी निवासी कमलेश पत्नी शीशपाल शनिवार को सरधना रिश्तेदारी में जाने के लिए घर से निकली। मोहल्ले की गली में महिला को दो ठग मिल गए। दोनों ठगों ने महिला को अपने बातों में इस कदर झांसे में ले लिया कि उसने सोने के कुंडल निकालकर उनको दे दिए। महिला बदहवास बनी खड़ी उन ठगों को जाते हुए देखती रह गई। उन ठगों के जाने के बाद कमलेश अपने घर पहुंची। पुलिस और मोहल्ले के लोगों ने ठगों की तलाश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस से गली व मोहल्लों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने की मांग की है।