{"_id":"59778ef54f1c1b1f698b47b0","slug":"11501007605-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसीम हत्याकांड का आरोपी जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वसीम हत्याकांड का आरोपी जेल भेजा
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसीम हत्याकांड का आरोपी जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने मदीना कॉलोनी के वसीम हत्याकांड में एक और हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने उससे हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है। लूट के रुपये नहीं देने पर आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर वसीम की हत्या की थी।
मदीना कॉलोनी का वसीम चार जून को लापता हो गया था। उसके भाई आजाद ने आठ जून को गुमशुदगी और 26 जून को अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। चार लोगों को नामजद किया गया था। विगत दिनों सिविल लाइन पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया था। आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने वसीम के साथ मिल कर देवबंद में एक कार चालक से चार लाख रुपये लूटे थे। जो वसीम के पास थे, मगर बाद में वसीम ने रुपये देने से इंकार कर दिया था। इसी रंजिश में उन्होंने मिल कर वसीम को एक और लूट करने के लिए लक्सर बुलाया, वहीं पर उसकी पीटकर और गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसका शव लक्सर के अकबरपुर गांव के पास से मिला था। पुलिस ने अब एक और आरोपी आस मोहम्मद उर्फ सड़ियल को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। आस मोहम्मद ने पुलिस को वही कहानी बताई, जो पहले जेल गए आरोपियों ने बताई थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।