{"_id":"59764b8c4f1c1b00498b460e","slug":"11500924812-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम आवास के पास महिला का शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम आवास के पास महिला का शव मिलने से सनसनी
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम आवास के पास महिला का शव मिला
मुजफ्फरनगर। शहर में मेरठ रोड पर डीएम आवास के निकट एक महिला का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
सोमवार सुबह जब नागरिक मेरठ रोड पर घूमने निकले तो डीएम आवास के पास नलकूप कालोनी के गेट के सामने एक महिला का शव पड़ा देखा। महिला का शव मिलने की सूचना पर काफी लोग एकत्र हो गए। नलकूप कालोनी निवासी जगमोहन ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। शव की पहचान कराने के प्रयास किए, मगर शव की शनाख्त नहीं हो सकी। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाली इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि शायद महिला की बीमारी से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जगमोहन की ओर से रपट इत्तलाई दर्ज कर ली गई है। मृतका के पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में आसपास के थानों की पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।