{"_id":"593ee35d1126f4db598b461c","slug":"11497293661-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक घायल
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक घायल
छपार। बारात की चढ़त के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में युवक के पैर में गोली लग गई। गोली चलने से बरातियों और घरातियों में अफरातफरी मच गई। घायल को शहर के प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दतियाना निवासी जितेंद्र की लड़की की बारात शामली के चौसाना से आई थी। सोमवार दोपहर चढ़त के दौरान बराती डांस आदि में मशगूल थे। इसी बीच किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। गोली वहां खड़े युवक आदित्य के पैर में जा लगी। गोली लगने से वह मौके पर ही गिर गया। फायरिंग का पता चलने पर बारातियों और घरातियों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे। घायल का शहर के निजी नर्सिंगहोम में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।