{"_id":"5ccdd81fbdec22072b5a4a7e","slug":"111556994079-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर पर हमला, गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर पर हमला, गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। गांव भूराहेड़ी में खेत से लौट रहे हिस्ट्रीशीटर पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। थाने पहुंचने पर पुलिस ने घायल को घंटों तक बैठाए रखा, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में उसे अस्पताल भेजते हुए दो हमलावरों को गिरफ्तार किया।
थाना क्षेत्र के गांव भूराहेड़ी निवासी नफीस अहमद थाने का हिस्ट्रीशीटर है। शुक्रवार रात वह ट्रैक्टर लेकर खेत से लौट रहा था, जिसकी किसी बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि मामला बढ़ने पर हमलावरों ने नफीस को घेरकर उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी जान बचाई, जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। आरोप है कि पूछताछ के नाम पर पुलिस ने घायल को ही घंटों तक थाने में बैठाए रखा, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसका विरोध किए जाने पर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए हमलावरों की तलाश में दबिश देकर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों मुर्तलिब और अतीकुर्रहमान को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है। घायल की मेडिकल रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।