फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बदमाशों के निशाने पर पॉश एटूजेड कॉलोनी

बदमाशों के निशाने पर पॉश एटूजेड कॉलोनी

Mon, 15 Apr 2019 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों के निशाने पर पॉश एटूजेड कॉलोनी
बदमाशों के निशाने पर पॉश कॉलोनी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के परिक्रमा मार्ग से हाईवे बाईपास पर स्थित पॉश एटूजेड कॉलोनी बदमाशों के निशाने पर है। पिछले छह माह के भीतर ही बदमाश उक्त कॉलोनी में तीन बार चोरी की बड़ी वारदातें कर चुके हैं। पुलिस इनमें से एक भी वारदात का अब तक खुलासा नहीं कर पाई है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की एटूजेड कॉलोनी पॉश कॉलोनियों में गिनी जाती है, जिसमें तमाम बड़े अफसर, कारोबारी व अनय लोगों की रिहाइश है। परिक्रमा मार्ग से हाईवे पर जाने के लिए बाईपास के तरह प्रयुक्त होने वाले मार्ग पर स्थित यह कॉलोनी काफी सुनसान एरिया में है, जिसके चलते यहां के खाली मकान बदमाशों के निशाने पर रहते हैं। करीब छह माह पूर्व बदमाशों ने यहां के एक साथ चार घरों को निशाना बनाते हुए कई लाख की चोरी को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस वारदात का खुलासा करते हुए बाल अपराधियों को गिरफ्तार किया था, जिनके गिरोह का सरगना हत्थे नहीं चढ़ा था। उक्त बड़ी वारदात और उसके खुलासे के कुछ समय बाद ही बदमाशों ने एक बार फिर इसी कॉलोनी में रहने वाले जानसठ रोड स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा प्रबंधक के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आज तक पुलिस इस चोरी का खुलासा नहीं कर पाई थी, कि रविवार देर रात फिर से पीएनबी के चीफ मैनेजर के घर चोरी कर ली गई। पुलिस हर बार वारदात के खुलासे की बात तो करती है, लेकिन इस पॉश कॉलोनी में रहने वाले अफसरों, कारोबारियों व अन्य लोगों की घरों की हिफाजत के पुख्ता इंतजाम करने में विफल ही रहती है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि इस क्षेत्र में रात्रि गश्त को बढ़ा दिया गया है और बहुत जल्द इन चोरियों का भी खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed