फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पांच करोड़ की लूट में एसपी सिटी को बुलावा

पांच करोड़ की लूट में एसपी सिटी को बुलावा

Sat, 23 Feb 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
पांच करोड़ की लूट में एसपी सिटी को बुलावा
पांच करोड़ की लूट में एसपी सिटी को बुलावा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मेरठ में बृहस्पतिवार मणप्पुरम गोल्ड लोन के ऑफिस से दिनदहाड़े 15 किलो सोने की लूट की सनसनीखेज वारदात की जांच के लिए एसपी सिटी सतपाल अंतिल को बुलावा भेजा गया है। शुक्रवार सुबह ही एसपी सिटी मेरठ के लिए रवाना हो गए, जो देर शाम तक वहीं रहकर लुटेरों की तलाश में मेरठ पुलिस का सहयोग कर रहे थे। गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व ही जनपद में एसपी सिटी का चार्ज लेने वाले तेजतर्रार आईपीएस सतपाल अंतिल इससे पहले मेरठ जनपद में ही एसपी सिटी रह चुके हैं, जो क्राइम केेस सुलझाने के मास्टर माने जाते हैं।

चोरी की दो महिला आरोपियों का कोर्ट में सरेंडर
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह रोड पर स्थित ज्वैलरी शॉप से करीब पांच माह पूर्व तीन महिलाओं ने करीब सवा किलो सोने की ज्वैलरी से भरा बॉक्स चोरी कर लिया था। मामले में पुलिस ने मेरठ निवासी एक परिवार के कई सदस्यों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर उन्हें जेल भेज दिया था। इस मामले में कई लोग अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। शुक्रवार को इस मामले में फरार चल रहीं मेरठ निवासी दो महिलाओं ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जिन्हें जेल भेज दिया गया है। दोनों महिलाओं ने इससे पहले कोर्ट में जमानत याचिका दायर की, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन


जमानत के लिए जिला अस्पताल में भर्ती होने का आरोप
मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला निवासी युवती ने शुक्रवार को सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके साथ कुछ महीने पूर्व दुष्कर्म की घटना हुई थी। इसमें मूल रूप से मांडी व हाल निवासी जनकपुरी निवासी महिला भी शामिल थी, जिसके खिलाफ इसी मामले में एडीजे-अष्टम कोर्ट में वाद चल रहा है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी महिला को तीन दिन पूर्व ही जेल भेजा गया, लेकिन वह कुछ लोगों से साज कर फर्जी बीमारी का बहाना बनाकर जिला अस्पताल में भर्ती हो गई है। जिला अस्पताल में भर्ती रहकर आरोपी महिला जमानत का आधार बनाना चाहती है, जिसके यहां से फरार होने की भी आशंका बनी हुई है। पीड़िता ने सीएमओ से स्वस्थ महिला को गलत तरीके से जिला अस्पताल में भर्ती किए जाने पर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed